1 मई 2020 - 13:18
ईरान में कोरोना के 95 हज़ार में से 76 हज़ार से अधिक मरीज़ों का सफल उपचार, पिछले 24 घंटों में सिर्फ़ 63 की मौत

ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि देश में कोरोना से संक्रमण के मामलों की संख्या लगभग 95 हज़ार है जिनमें से 76 हज़ार से अधिक का सफल इलाज किया जा चुका है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के जनसंपर्क विभाग के प्रमुख कियानूश जहानपूर ने शुक्रवार को पत्रकारों से बात करते हुए देश में कोरोना के नए आंकड़े पेश किए। उन्होंने  बताया कि पिछले 24 घंटों में कोरोना के एक हज़ार 6 नए मामले सामने आए और 63 लोगों की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि इस प्रकार अब देश में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 95 हज़ार 646 हो गई है जिनमें से 76 हज़ार 318 का इलाज करके उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। जहानपूर ने बताया कि अब देश में कोविड-19 के कारण मरने वालों की संख्या 6,091 हो गई है।

 

इस बीच दुनिया भर में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 33 लाख 20 हज़ार से ज़्यादा हो गई है। इनमें से दस लाख से अधिक लोगों का सफल उपचार किया जा चुका है जबकि कम से कम 2 लाख 34 हज़ार लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना के कारण सबसे बुरी स्थिति अमरीका की है जहां लगभग 11 लाख लोग कोरोना से संक्रमित हैं और लगभग 64 हज़ार मर चुके हैं।इटली में 28 हज़ार, ब्रिटेन में लगभग 27 हज़ार, स्पेन में साढ़े चौबीस हज़ार, फ़्रान्स में 24,400, बेल्जियम में 7800, जर्मनी में 6600 से ज़्यादा, ब्राज़ील में 6000 से ज़्यादा, हालैंड में लगभग 5000 और चीन में 4600 से ज़्यादा लोग कोरोना वायरस के कारण अपनी जान से हाथ धो चुके हैं।